Home > Archived > जाति का रुझान पार्टी की तरफ बढ़ा : आर्य

जाति का रुझान पार्टी की तरफ बढ़ा : आर्य

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में आज अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सामान्य प्रशासन मंत्री लालसिंह आर्य ने मोर्चा की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि चुनाव के बाद चुनाव अभियान की बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने भी स्वीकार किया था कि अनुसूचित जाति का वोट बैंक तीव्र गति के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़ा है।
उन्होनें प्रदेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति के लिए किये गये कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इन्ही कार्यों का परिणाम है कि अनुसूचित जाति के लोगों ने पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान किया। हमारी जिम्मेदारियां जीत के साथ बढ़ जायेगी और चुनौती यह है कि मोर्चा को आगे बढ़ाकर, सभी मंडलों का गठन कर बैठक आयोजित कर नगरीय निकायों के चुनाव में अभूतपूर्व विजय हासिल करना है।
उन्होंने कहा कि आज नवाचार का युग है, नये-नये अभिनव कार्य कर पार्टी के पक्ष में काम करने का समय है। वार्ड में जाकर निश्चित करना है कि अनुसूचित जाति के समस्त वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जायें। हमें लोगों को संदेश देना है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हंै। अनुसूचित जाति के लोगों में विश्वास पैदा कर, उनसे संवाद एवं संपर्क कर पार्टी की योजनाओं को उनके मध्य पहुंचाये।



Updated : 2 July 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top