,765 श्रद्धालुओं का 22वा जत्था अमरनाथ या़त्रा के लिए रवाना

जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढता ही जा रहा हैं। पहलगाम रूट खुलने के बाद यात्रियों की संख्या में बढोतरी का सिलसिला जारी है। अधिकतर श्रदालु व साधु पहलगाम रूट से यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से आज 1,765 श्रद्धालुओं का 22वां जत्था पहलगाम तथा बालटाल के लिए रवाना हुआ।
रवाना हुए जत्थे में 1,244 पुरूष 409, महिलाएं, 20 बच्चे और 92 साधु शामिल हैं।ये लोग जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर 62 वाहनों में सवार होकर एक जत्थे के रूप में निकले।
यात्रा के लिए निकला यह जत्था जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुड को पार कर चुका है। इस जत्थे के आज शाम तक बालटाल और पहलगाम स्थित आधार शिविरों में पहुंच जाने की संभावना है। जम्मू से आज रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों को मिलाकर अब तक कुल 41 हजार 23 तीर्थयात्री जम्मू से अमरनाथ गुफा रवाना हो चुके हैं।