Home > Archived > रितिक बने बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता

रितिक बने बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता

रितिक बने बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता
X

मुंबई | बॉलीवुड के माचौमैन रितिक रौशन अब फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता बन गए हैं। रितिक रौशन, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहन जोदाडो' में काम करने जा रहे हैं। चर्चा है कि रितिक इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रूपए लेंगे।
इस फिल्म के मुनाफे में रितिक कोई हिस्सा नही लेंगे। बॉलीवुड में अभी तक किसी अभिनेता को 50 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं। 50 करोड़ की फीस के साथ रितिक बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता बन जाएंगे।
चर्चा है कि 'मोहनजोदड़ो' के राइट्स के लिए आशुतोष यूटीवी के साथ पहले ही 125 करोड़ रुपए की डील कर चुके हैं। आशुतोष और रितिक इससे पूर्व पीरियड फिल्म 'जोधा अकबर' में साथ में काम कर चुके हैं। 'मोहनजोदाड़ो' सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म में रितिक के अपोजिट अभी किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है।

Updated : 11 July 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top