ग्रेटर नोएडा | भाजपा नेता और दादरी नगर पंचायत अध्यक्ष गीता पंडित के पति विजय पंडित की दादरी इलाके में की गयी हत्या के संबंध में चार लोगों को पूछताछ के लिए आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गौतमबुद्धनगर में निषेधाज्ञा आदेश लागू कर दिए हैं।
पंडित की चार हमलावरों ने बीती रात गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उनके समर्थकों ने दादरी पुलिस थाने के समीप 16 वाहनों को आग लगा दी थी और पुलिस के एक दल पर पथराव किया था। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। दोनों पक्षों के बीच बीती देर रात तक संघर्ष जारी था।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बाधित कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट एवी राजामौली ने बताया कि इलाके में पीएसी को तैनात किया गया है। प्रभावित इलाके की घेराबंदी की गयी है। धारा 144 लगा दी गयी है। असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि हमने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित के परिजनों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। भाजपा सांसद महेश शर्मा ने हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि शहर में जंगल राज है, क्योंकि पुलिस बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। भाजपा नेता की हत्या ने कानून व्यवस्था की स्थिति को बेनकाब कर दिया है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सरकार जैसा कुछ दिखता ही नहीं है। कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और उप्र सरकार इस दिशा में बेहद ही चलताऊ तरीके से काम कर रही है। पंडित ने हालिया लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार की अगुवाई की थी।
हत्या की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उप्र सरकार राज्य में कानून व्यवस्था लागू करने में विफल रही है। हालात बेहद खराब हैं। लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है। उप्र सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए।
Latest News
- उत्तराखंड में मौसम हुआ साफ, चारधाम यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा भी प्रारंभ
- अमेरिका के स्कूल में छात्र ने चलाई गोलियां, 19 बच्चों समेत 21 की गई जान
- गोरखपुर इंडस्ट्रियल एरिया बना उद्यमियों की पहली पसंद, 1000 करोड़ के निवेश प्रस्तवित
- उप्र के सभी मंडल मुख्यालयों में हर माह लगेगा रोजगार मेला, 20,204 को नौकरी देने का लक्ष्य
- ये...है ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, जिन्होंने चुनाव के दौरान जीत के लिए थामा था भगवा
- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार में अपराध किसी भी प्रकार का हो, वह अक्षम्य
- ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने सर्वे पर सभी पक्षों से मांगी आपत्ति, 26 मई को होगी सुनवाई
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल को मिली कमान
- राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जून को होगा मतदान
- Cannes में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला एक्सिलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड, फैंस हुए खुश

भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, धारा 144 लागू
X
X
Updated : 2014-06-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire