जनमानस
पाप धोने का सुमंगल क्षण!
भारत माता के परम प्रिय पुत्र, अप्रतिम राष्ट्र नायक कविवर अटल बिहारी वाजपेयी को 'भारत रत्न न देकर, अपनी कलुषित एवं संकुचित भावना से ग्रसित कांग्रेसी शासन ने जो राष्ट्रीय महापाप किया है-उस कलंक को धोने का सुमंगल क्षण अब आ गया है। देश के करोड़ों लोगों की इस हार्दिक मनोकामना को मूर्त रूप देने का गुरुतर दायित्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कंधों पर है। देश अटलजी को, उनके जीवन-काल में ही भारत रत्न से विभूषित देखना चाहता है। मोदी जी को भली भांति इसका अनुमान है। होना भी चाहिए।
शैवाल सत्यार्थी, ग्वालियर
Updated : 7 Jun 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire