Home > Archived > उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पारा 48 के पार

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पारा 48 के पार

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पारा 48 के पार
X

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी कानपुर, बुंदेलखण्ड समेत सूबे के अन्य हिस्सों में निकली चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की कोई सम्भावना नही है जबकि तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा।
लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किये जाने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी के अलावा वाराणसी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 26.7 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में लगभग 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
उप्र मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान इलाहाबाद में रिकाॅर्ड किया गया। इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक इलाहाबाद के अलावा शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री, कानपुर का 46.4 डिग्री और वाराणसी का 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Updated : 7 Jun 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top