Home > Archived > पहली बार 25,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

पहली बार 25,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

पहली बार 25,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स
X

मुंबई। गुरुवार को बाजारों ने निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई और 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ पहली बार सेंसेक्स 25,000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 0.97 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 213.68 अंक चढ़कर 25,019.5 और निफ्टी 71.85 अंक चढ़कर 7474.10 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर 1-1.5 फीसदी चढ़े।
मेटल शेयर 3.5 फीसदी उछले। ऑयल एंड गैस और पावर शेयर 2 फीसदी चढ़े। एफएमसीजी, आईटी, तकनीकी, कैपिटल गुड्स 1-1.6 फीसदी मजबूत हुए। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी शेयरों में 0.7 फीसदी की तेजी आई। हेल्थकेयर शेयरों में हल्की बढ़त आई। हालांकि, बैंक शेयर करीब 0.5 फीसदी गिरे।
बाजारों ने गुरुवार को सुस्ती के साथ शुरुआत की। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर करीब 1 फीसदी चढ़े। लेकिन, शुरुआती कारोबार में ही बाजार में भारी बिकवाली आई।सेंसेक्स 160 अंक टूटा और निफ्टी 7360 के स्तर तक फिसला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी पूरी बढ़त गंवा दी। सुबह 11 बजे के बाद बाजार संभलते दिखे। दोपहर तक बाजार से कमजोरी गायब हो गई। सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में लौटे। सेंसेक्स में 70 अंक की बढ़त नजर आई। निफ्टी 7425 के ऊपर पहुंचा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने शानदार रिकवरी दिखाई। लाल निशान में फिसलने के बाद मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी चढ़े। दोपहर 2 बजे के बाद बाजार में जोश बढ़ा। सेंसेक्स 25000 के पार पहुंचा। निफ्टी 7475 तक चढ़ा। कारोबार खत्म होने तक बाजार में तेजी बढ़ती नजर आई।



Updated : 5 Jun 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top