देखिये देवरिया को जन्हाँ एक पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके मिले
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां कि सरतुनवा क्षेत्र के पिपरा गांव में एक पति-पत्नी का शव फांसी के फंदो से पेड़ पर लटके मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जिन जोड़ों का शव पाया गया है उनकी शिनाख्त नागेन्द्र और उसकी पत्नी संगीता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है और युवती 20 वर्ष की है और दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक मृतक नागेन्द्र रामपुर कारखाना क्षेत्र के बिछुआ गांव का निवासी तथा मृतका संगीता फरेना गांव की निवासी थी। दोनों की गत मई को शादी हुई थी। मृतक दो तीन दिन पहले अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। इस हादसे के बाद से पूरे गांव खौफ का माहौल है। वहीं पुलिस इसे ऑनर कीलिंग के मामले से भी जोड़ कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों को मारकर शायद पेड़ से लटकाया गया हो।