मुंबई। देश की राजधानी में सडक हादसे में दिवंगत हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव महाराष्ट्र में बीड जिले के परली लाया गया। जहां, आज 2 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी बडी बेटी पंकजा ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। लोग चाहकर भी अपने आंसू नही रोक पा रहे थे।
मुंडे की सिर्फ तीन बेटियां हैं। पंकजा द्वारा मुखाग्नि देना मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए एक प्रतीकात्मक और सकारात्मक संदेश है जो अक्सर कन्या भ्रूण हत्या के लिए चर्चा में रहता है। मुंडे को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री , सभी राजनीतिक दलों के नेता, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। यहां मौजूद लोग 'गोपीनाथ मुंडे अमर रहें', 'गोपीनाथ मुंडे कम बैक' और 'गोपीनाथ मुंडे जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। महाराष्ट्र सरकार ने मुंडे के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।
इससे पहले मुंडे का पार्थिव शरीर जब लातूर पहुंचा तो वहां सैकडों की तादाद में लोग मौजूद हुए। अपने नेता के शव को देखते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वहां मौजूद कई और लोगों ने मुंडे के लिए नारे भी लगाए।
Latest News
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो
- नगर निगमों में जनता चुनेगी महापौर, पालिका में पार्षद करेंगे अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल ने अध्यादेश को दी मंजूरी
- ग्वालियर में बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचला, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत
- सहारा समूह को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, 9 कंपनियों के खिलाफ जारी रहेगी SFIO जांच
- क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में कटेगा नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह का टिकट ?
- प्रधानमंत्री ने केसीआर पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा- तेलांगना में अबकी बार भाजपा सरकार
- रेलवे ने जारी किया ग्वालियर सहित 14 स्टेशनों के पुनर्विकास का टेंडर, 2 साल में बदल जाएगी तस्वीर
- पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग के आरोप में जुटा रही सबूत

मुंडे का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बेटी पंकजा ने दी मुखाग्नि
X
X
Updated : 2014-06-04T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire