Home > Archived > दुराचार की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

दुराचार की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

अशोकनगर। जिले में दुराचार की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। खासकर अबोध बालिकाओं के साथ यौन उत्पीडऩ के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे स्थिति चिंतनीय होती जा रही है। शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर ग्राम आमरोद में एक नाले में चार वर्षीय बालिका बेहोशी की हालत में मिली थी। बालिका के गालों पर काटे जाने के निशान थे। साथ ही बालिका से दुराचार के प्रयास करने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बालिका को गंभीर अवस्था में भोपाल रिफर किया गया है। यह पहली घटना नहीं है जब किसी अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया हो। इसके कुछ दिन पहले ही अशोकनगर के पठार मोहल्ला में बापू विद्यालय के पास एक युवक द्वारा चार-पांच वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत करते हुए दुराचार का प्रयास किया जा रहा था। तभी मोहल्ले के लोगों द्वारा मौके पर पहुंचने से वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया था और लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके पूर्व शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगउखेड़ी में एक आठ वर्षीय बालिका से गांव के ही एक युवक ने उस समय दुष्कर्म कर दिया था, जब वह अपनी बहिन के साथ गोबर बीनने के लिए गई हुई थी। इसी तरह बीती 26 जून को कचनार थाना अंतर्गत एक महिला से आरोपी जब्बू उर्फ हिम्मत कुशवाह निवासी हमीदपुर एवं हिम्मत के भाई का साला करन कुशवाह संतोष कुशवाह निवासी खिलमासा जिला सागर ने ज्यादती की थी। वहीं दुराचार के एक अन्य मामले में शाढ़ौरा में 45 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही जलील खां और रामा कोरी ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी भाग खड़े हुए थे। 

Updated : 30 Jun 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top