राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना की होगी उच्चस्तरीय जांच: सदानंद गौड़ा
X
पटना। छपरा सोनपूर रेलखंड पर छपरा कचहरी और गोल्डेनगंज स्टेशनों के बीच नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटना का जायजा रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने घटनास्थल पर किया और उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की घोषणा की। रेलमंत्री ने घटनास्थल पर जाकर करीब आढ़े घंटे तक सूक्ष्ण रूप से दुर्घटना का निरीक्षण किया। कभी वे पटरी से उतरे रेल डिब्बे में चढ़े और कभी वे पटरी पर खड़े रेल डिब्बे में जाकर घटना का जायजा लिया। रेलमंत्री करीब आढ़े घंटे तक घटनास्थल पर रहकर एक-एक चीज का जायजा लिया। उन्होंने रेल अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों से दुर्घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मरे यात्रियों के परिजनों को दो लाख, गंभीर रूप से घायल को एक लाख और आंशिक रूप से घायल को पच्चीस हजार सहायता राशि दी जायेगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई सहायता की भूरि-भूरि सराहना की। उनके साथ स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी भी थे।