Home > Archived > जनमानस

जनमानस

संदेशपूर्ण खबर


गांव अम्बा वड़ौद की महिलाओं ने एक समिति बना कर वृक्षों को कटने से रोकने की मुहिम चलाई है। यहां वृक्ष काटने पर पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। उक्त गांव की महिलाओं ने 20 वीधा जंगल में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी किया है। खबर पढ़ कर अच्छी लगी है। चाहती हूं सभी वृक्ष लगा कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें तो हमारा देश हराभरा खुशहाल हो सकता है। ऐसी सार्थक खबरों के लिए सम्पादक महोदय को हार्दिक धन्यवाद। संदेशपूर्ण खबरें हाशिए पर न डाली जाए बल्कि प्रमुखता से छापी जानी चाहिए।

कु. लक्ष्मी राजावत, ग्वालियर

Updated : 18 Jun 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top