इटली के पास जहाज़ डूबने से 14 की मौत, सैंकड़ों लापता

रोम। इटली के पास प्रवासियों को लेकर जा रहे एक जहाज डूबने से 14 लोगों की मौत हो गई और 200 लापता हो गए। यह सूचना मीडिया द्बारा मंगलवार को दी गई।
इटली के दक्षिणतम बिन्दु से 185 किमी की दूरी पर यह हादसा हुआ। इस जहाज में 400 यात्री सवार थे जिसमें से लगभग 215 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
इस हादसे के संबंध में लेम्पेडूसा बंदरगाह के कप्तान का कहना है कि अभी तक यह जानकारी नहीं है कि इसमें कितने लोग सवार थे लेकिन ये सैंकडों तो थे।
उन्होंने बताया कि हम अन्य लोगों की खोज के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।माना जा रहा है कि जहाज के डूबने का कारण यात्रियों की अधिकता होना था।
इटली के आंतरिक मंत्रालय ने एक अनुमान में बताया कि इस माह यूरोप में आठ लाख उत्तरी अफ्रीकी मूल के नागरिक आए हैं।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह लगभग 1000 शरणार्थी सिसली शहर में पंहुचे थे। वहीं, इससे कुछ माह पहले 25,000 से अधिक प्रवासी यहां इटली में आए थे। इनमें से अधिकतर प्रवासी अफ्रीका के उप सहारा क्षेत्र से आए थे जो सीरिया-लीस्तीनी आतंक प्रभावित क्षेत्रों से थे।