Home > Archived > राजग तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी: वैंकेया नायडू

राजग तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी: वैंकेया नायडू

राजग तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी: वैंकेया नायडू
X

हैदराबाद। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम वैंकेया नायडू को विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन-राजग को तीन सौ से ज्यादा सीटें मिलेगी और सरकार बनाने के लिए उसे किसी भी अन्य दल की आवश्यकता नहीं पडे़गी।
वैंकेया नायडू ने कहा- अब तो इसमें एक सप्ताह भी नहीं बचा है। जनता ने नरेन्द मोदी और राजग को अभूतपूर्व सर्मथन दिया है, भारी मतदान हमारे पक्ष में किया है। जनता ने कांग्रेस को इतिहास बनाने का फैसला किया है। अब तो मोदी के नेतृत्व वाली सरकार केन्द्र में बनने वाली हैं। मोदी लहर दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। अब नरेन्द्र मोदी को रोकना असंभव है।
नायडू ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल अब निजी खुंदक निकालने लगे है और हमलों को नए नाम देने लगे हैं। नायडू ने कहा कि-वे उन्हें चाय वाला बता रहे हैं। अब तो उनकी जाति पर बात करने लगे है। आरोपी बताना और गाली देना, थूकना और भाग जाना हमेशा से कांग्रेस की नीति रही है। व्यक्तिगत रूप से गाली-गलौज करना, हमला करना और साजिशें रचना अब कांग्रेस को ही भारी पड़ रहा है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के द्वारा चलाए गए प्रचार को झूठों से भरा बताया। नायडू ने बताया कि-पिछले दस वर्षो में उन्होंने उन वायदों के बारे में कभी बात नहीं की जिन्हें वे भुला चुके हैं। जनता के भविष्य के लिए उनके पास कुछ नहीं है। लगातार झूठ बोलना किसी भी तरह से कांग्रेस की , गांधी परिवार की मदद नहीं करेगा। जनता सब जानती है और अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।

Updated : 11 May 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top