राजनाथ सिंह 7 अप्रैल को मध्यप्रदेश प्रवास पर
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह 7 अप्रैल को मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह सीधी, सतना और छतरपुर के खजुराहो क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह 7 अप्रैल को दोपहर 2.00 बजे सीधी पहुंचेंगे, जहां 2.10 बजे स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3.00 बजे सीधी से नागौद पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3.50 बजे नियर गौल मैदान बस स्टैंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर, शाम को 4.40 बजे नागौद से छतरपुर जाएंगे, जहां शाम को 5.15 बजे फुटबाल स्टेडिम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
Updated : 5 April 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire