अफ्रीका में ट्रेन दुर्घटना में 60 मरे

किनशासा | अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 60 लोग मारे गए जबकि करीब 60 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन काटंगा प्रांत के कामिना से कासई ओरियंटल प्रांत के म्वेने दितू जा रही थी। इसी दौरान कोटोंगोला स्टेशन के समीन एक पुल के ढलान पर पलट गई। हादसे में 60 लोगों की मौत हो गई जबकि इतनी ही संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अभी भी कई लोग ट्रेन के डिब्बों के नीचे दबे पड़े हैं जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
Next Story
