Home > Archived > जनमानस

जनमानस

हिम्मत दिखाएं राजनीतिक दल


जब तक राजनैतिक दल एक-दूसरे के अच्छे कार्यों की सराहना तथा अपने दल के द्वारा लिए गए निर्णयों की आलोचना एवं उनसे असहमति व्यक्त करने की हिम्मत नहीं दिखलाएंगे, तब तक भारतीय राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन सम्भव नहीं होगा। लोकतंत्र में जनता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोई भी राजनैतिक दल अथवा राजनेता जनता के सहयोग के बिना अपनी सोच को मूर्त रूप नहीं दे सकता है, अत: राजनैतिक दलों को चुनाव के पहले जनता को उनकी इस भूमिका के लिए आगाह करना चाहिए। लेकिन अफसोस, वोट बैंक की खातिर चुनाव के पहले कोई भी यह कहने की हिम्मत नहीं करता है। शायद सभी राजनैतिक दलों का अन्तिम लक्ष्य सिर्फ सत्ता में पहुंचना मात्र होता है, इसलिए वे अपना पूरा हुनर यहीं तक इस्तेमाल कर लेते हैं।

प्रो. एस.के. सिंह, ग्वालियर

Updated : 23 April 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top