Home > Archived > पांच सालों में 14 गुना बढ़ी कमलनाथ की संपत्ति

पांच सालों में 14 गुना बढ़ी कमलनाथ की संपत्ति

पांच सालों में 14 गुना बढ़ी कमलनाथ की संपत्ति
X

नई दिल्ली | यूपीए का दूसरा शासनकाल भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा। महंगाई में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई। इसके मुकाबले यूपीए2 के मंत्रियों की संपत्ति में 280% की इफरात बढ़ोतरी हुई। 2009 से 2014 के बीच यूपीए2 के मंत्रियों की संपत्ति की सेहत काफी तंदुरुस्त हुई है। केंद्र में वाणिज्य से संसदीय कार्य मंत्री तक की जिम्मेदारी संभालने वाले कमलनाथ की संपत्ति में तो चौंकाने वाली बढ़ोतरी हुई है। 2009 से 2014 के दौरान उनकी संपत्ति में लगभग 15 गुने की बढ़ोतरी हुई। कमलनाथ की संपत्ति में कुल 1471% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं खाद्य मंत्री के. वी. थॉमस एकमात्र मंत्री हैं जिनकी संपत्ति पिछले पांच सालों में 22 पर्सेंट घटी है।
कमलनाथ के बाद यूपीए2 के मंत्री नमो नारायण मीणा ऐसे मंत्री हैं जिनकी संपत्ति में 2009 के मुकाबले सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। मीणा की संपत्ति में 6 गुना से ज्यादा 610 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। मीणा के बाद विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की संपत्ति में चार गुना से ज्यादा 401 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय टेलिकॉम और कानून मंत्री कपिल सिब्बल की संपत्ति भी पांच सालों में 358 पर्सेंट बढ़ी। केएच मुनियाप्पा की संपत्ति में साढ़े तीन गुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली की संपत्ति में सवा तीन गुने की बंपर बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद केंद्र में मंत्री रहीं गिरजा व्यास की संपत्ति में भी ढाइ गुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। दिनशा पटेल की संपत्ति में भी 2009 के मुकाबले करीब ढाई गुने की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की संपत्ति 270 पर्सेंट बढ़ी है।


Updated : 10 April 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top