देश को नहीं चाहिए रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकारः मोदी
X
X
जमशेदपुर | भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का बचना मुश्किल है। विरोधी एक बार मैदान में नजर दौड़ा कर देख लें। उनको पता चल जाएगा हवा का रुख किस तरफ है।
मोदी ने कहा 10 साल से दिल्ली में बहन सोनिया जी की सरकार है लेकिन लोगों के जीवन में कुछ बदलाव नहीं हुआ। ऐसी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र को मोदी ने धोखा पत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार महंगाई रोकने में असफल रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी महंगाई पर कुछ नहीं बोलते हैं. उन्होंने कहा कि देश को मजबूत सरकार चाहिए रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार नहीं चाहिए।
Updated : 10 April 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire