राष्ट्रपति ने शीला समेत तीन राज्यपालों को किया नियुक्त
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केरल की राज्यपाल नियुक्त किया है। वह निखिल कुमार का स्थान लेंगी। कुमार दिल्ली पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। राष्ट्रपति ने दीक्षित के साथ ही अन्य दो राज्यपालों की भी नियुक्ति की गई हैं जिनमें श्री बी.एल जोशी हैं जो उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने रहेंगे। उन्हें दूसरा कार्यकाल प्रदान किया गया है। यह कार्यकाल उस तारीख से प्रभावी होगा जिस तारीख से वे कार्यभार संभालेंगे। वहीं, श्री एच.आर भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल होंगे। वह तब तक राज्यपाल का कार्यभार संभाले रहेंगे जब तक वहां नया राज्यपाल नियुक्त नहीं हो जाता।
Next Story