'बाजीराव-मस्तानी' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली बाजीराव-मस्तानी पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। यह फिल्म पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेयसी मस्तानी पर आधारित थी। भंसाली इस फिल्म को 15 साल पहले बनाना चाहते थे।
इस फिल्म के लिए भंसाली ने उस समय सलमान खान और ऐश्वर्या राय का चयन इस फिल्म के लिए किया था, लेकिन इस बात पर बाद में सहमति नहीं बन सकी थी।
चर्चा है कि भंसाली अब यह फिल्म फिर से बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए अब प्रियंका चोपड़ा से बात की जा रही है। जो बाजीराव की पत्नी काशीबाई का किरदार रूपहले पर्दे पर निभा सकती हैं। बाजीराव के किरदार के लिए रणबीर सिंह जबकि मस्तानी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि भंसाली ने इससे पहले रणवीर-दीपिका को लेकर 'गोलियों की रासलीला' बनाई थी। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की थी।