Home > Archived > दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 32 मौतें

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 32 मौतें

जोहांसबर्ग। दक्षिणी अफ्रीका में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ ने अधिकांश हिस्सों को प्रभावित किया है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 3,000 लोग बेघर हुए हैं। कोपरेटिव गर्वनेंस एंड ट्रेडिशनल अफेयर्स के उपमंत्री ने बताया, "यह बताते हुए बेहद अफसोस हो रहा है कि हालिया आपदा की घटनाओं में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 25 की मौत डूबने से हुई है। छह लोगों की मौत बिजली गिरने और एक की मौत दीवार गिरने की वजह से हुई।"
उन्होने ने बताया, "इस वक्त, प्रांतीय रिपोर्ट दर्शाती हैं कि उच्च जलस्तर की वजह से लेफालेल स्थानीय नगरपालिका(लिम्पोपो जिले) में अब तक 3,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं।"
सरकार ने दक्षिण अफ्रीकियों को मौसम पूर्वानुमान का पालन और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।



Updated : 18 March 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top