Home > Archived > भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी: वेंकैया नायडू

भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी: वेंकैया नायडू

भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी: वेंकैया नायडू
X

बेंगलूर | भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने कहा कि पूरी तरह मोदी लहर है और आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी क्योंकि इसने अल्पसंख्यकों एवं दलित जातियों का विश्वास हासिल कर लिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, देश में पूरी तरह नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है। भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मतदाताओं में मौन बदलाव आया है। दलित, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों ने पिछले वर्ष हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी को वोट दिया है।
नायडू ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 34 सीटों में से 20 पर भाजपा ने जीत दर्ज की जो पार्टी के प्रति दलितों का स्पष्ट रूझान दर्शाता है।

Updated : 9 Feb 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top