यूपी की जनता ही प्रधानमंत्री का चयन करती है: अखिलेश
X
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता ही प्रधानमंत्री का चयन करती है। इस प्रदेश के बगैर देश का प्रधानमंत्री बनना सम्भव नही है। वह आज केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के गढ़ गोण्डा में सपा की देश बचाओं-देश बनाओं रैली को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियों को एक-एक कर जनता को गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार बिना भेद-भाव किए विकास के कार्य कर रही है और हर एक क्षेत्र में लगातार योजनएं बना रही है।
उन्होंने कहा कि सपा ने किसान बिना योजना की राशि बढ़ाई, गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलंस सेवाएं चलाई, सरकार ने किसानों को मुफ्त सिच्चाई व्यवस्था की, सबसे ज्यादा पुलों का निर्माण हमारी सरकार ने किया। यूपी में सपा सरकार ने रोजगार के रास्ते खोजे। अखिलेश ने बताया कि 1.70 लाख शिक्षा मित्रों का समायोजन कर समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला किया है। ऐसा पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया।
मोदी पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि मोदी बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ करते हैं जितनी चीनी मिलें हमारे दो-तीन जिलों में हैं, उतनी उनके पूरे प्रदेश में नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 161 करोड़ 30 लाख लागत की 54 योजनाओं का शिलन्यास किया और 33 करोड़ 51 लाख की लागत के नौ योजनाओं का लोकार्पण किया।
देश बचाओं-देश बनाओं रैली को सम्बोधित कर रहे थे अखिलेश ने वादा किया कि घाघरा नदी के ऊपर हमारी सरकार पुल बनाएंगे। उन्होंने गोंडा में पुल और सड़कें बनाने के साथ साथ भरतपुर में आईटीआई बनाने जैसी तमाम चुनावी वादे किए। बहराइच में नई तहसील बनाने का भी वादा किया।