नई दिल्ली | कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल भाजपा में जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात भी हो चुकी है, लेकिन यूपी बीजेपी की तरफ से जगदंबिका का विरोध हो रहा है। जगदंबिका पाल यूपी के डुमरियागंज से कांग्रेस के सांसद हैं। जगदंबिका पाल 1998 में तीन दिन के लिए यूपी के सीएम भी बने थे। जगदंबिका पाल 2 मार्च को मोदी की लखनऊ में होने वाली रैली में मंच पर नजर आ सकते हैं। जगदंबिका पाल के भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता इसके खिलाफ हैं। जगदंबिका पाल ने भी भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार किया है, हालांकि उन्होंने कांग्रेस में अपमानित होने की बात कबूल की है। जगदंबिका पाल सिर्फ तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख भी रह चुके हैं। जगदंबिका पाल 21 फरवरी 1998 से 23 फरवरी 1998 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे। 21 फरवरी 1998 को तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी ने कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त किया था। इसके बाद जगदंबिका पाल मुख्यमंत्री बने थे। कल्याण सिंह ने राज्यपाल के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। 23 फरवरी 1998 को हाईकोर्ट ने राज्यपाल के फैसले असंवैधानिक बताया। इस पर जगदंबिका पाल को इस्तीफा देना पड़ा और कल्याण सिंह फिर से मुख्यमंत्री बन गए।
Latest News
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स में 1,534 अंक की उछाल
- 4.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
- मर्यादित आचरण, सामूहिक जवाबदेही से आदर्श प्रस्तुत करे यूपी विधानसभा: ओम बिरला
- टीकाकरण की गति हुई धीमी, जून-जुलाई से शुरू होगा हर घर दस्तक अभियान 2.0
- ज्ञानवापी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वाराणसी जज को ट्रांसफर किया केस
- यूपी विधानसभा हुई पेपरलेस, अखिलेश यादव हाईटेक सदन देख चौके, जताई ये...इच्छा
- एम्स में आने वाले मरीजों को मिलेगी राहत, 300 रुपये तक की सभी जांच होंगी मुफ्त
- नवजोत सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल गए 'गुरु'
- पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कमेटी ने बताया अब तक 29 फोन चेक किए
- माधवन की फिल्म को कांस फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, अनुराग ठाकुर ने सराहा

भाजपा का दामन थाम सकते हैं कांग्रेसी जगदंबिका पाल
X
X
Updated : 2014-02-27T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire