पनडुब्बी सिंधुरक्षक में फंसे 2 अफसरों की मौत

पनडुब्बी सिंधुरक्षक में फंसे 2 अफसरों की मौत
X

मुंबई | मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुई पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरत्न के दो अफसरों की मौत हो गई है। दोनों अफसर हादसे के बाद से ही लापता हैं और इन्हें ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने मौत की पुष्टि कर दी है। गौर हो कि रक्षक पनडुब्बी के कंपार्टमेंटों में बुधवार सुबह धुंआ भर जाने के बाद सात भारतीय नौसैनिक घायल हो गए थे और दो लापता हैं। पनडुब्बी के कंपार्टमेंट संख्या तीन में हुई दुर्घटना के समय में 94 नौसैनिक सवार थे। धुएं से लड़ने के क्रम में सात नौसैनिक धुंए की चपेट में आ गए थे। जहरीले धुंए को सांस में लेने से बेहोश हुए सैनिकों को मुंबई के अस्पताल में लाया गया था।
आईएनएस सिंधुरत्न कल तड़के नियमित प्रशिक्षण और निरीक्षण के लिए मुंबई के निकट समुद्र में था जब नाविकों के आवास क्षेत्र कंपार्टमेंट संख्या तीन में धुंए की रिपोर्ट मिली।
इसे रिपेयरिंग के बाद ट्रायल के लिए भेजा गया था।
गौरतलब है कि पिछले सात महीने में इस तरह की 13 घटनाएं हुई हैं। हादसे के कुछ ही घंटे बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Next Story