उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 200 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में हांड कंपकपाने वाली ठंड का कहर जारी है। हालांकि, दिल्ली में आज घना कोहरा नहीं है। फिर भी 200 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यातादर हिस्सों में कोहरा है जिसका असर यातायात पर साफ दिख रहा है।
उत्तर भारत में घने कोहरे से रेल और हवाई यातायात दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दिल्ली में ठंड का कहर जारी है, आज न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहा है। पूरे देश में ठंड और कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 200 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही है।
जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। दिल्ली आने वाली 10 फ्लाइट्स देरी से चल रही है। वहीं, कई फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं, कोहरे के चलते हो रहे सडक हादसों में अब तक 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।