Home > Archived > रूस ने यूक्रेन को दी गैस आपूर्ति रोकने की चेतावनी

रूस ने यूक्रेन को दी गैस आपूर्ति रोकने की चेतावनी

मास्को। रूस ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह 2014 के अंत तक रूस को 165 करोड़ डॉलर नहीं चुकाता है तो वह यूक्रेन को गैस की आपूर्ति रोक देगा। यह राशि रूस ने जनवरी में गैस आपूर्ति के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में मांगी है। रूस के ऊर्जा मंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि रूस और यूक्रेन की सरकार के बीच हुए एक अनुबंध के मुताबिक अगर कर्ज की 165 डॉलर की राशि का भुगतान नहीं किया गया तो जनवरी में किसी भी तरह की गैस आपूर्ति नहीं की जाएगी।
यूक्रेन की सरकारी तेल और गैस कंपनी नफ्तोगाज ने दिसम्बर में रूसी गैस की जरूरत के लिए इस माह की शुरुआत में ही अग्रिम भुगतान कर दिया था। इसके बाद मास्को ने जून से बंद पड़ी गैस की आपूर्ति को दोबारा से शुरू किया था।
नवंबर के मध्य में यूक्रेन ने कहा था कि वह दिसंबर से रूस से गैस खरीदेगा। ब्रसेल्स में 30 अक्टूबर को हुए अनुबंध की शर्तो के मुताबिक रूस को उसके कर्ज की आधी राशि दी जा चुकी है।

Updated : 24 Dec 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top