यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है: सरयू राय
जमशेदपुर | जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा प्रत्याशी सरयू राय ने जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। विकास के लिए झारखंड के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। मुख्यमंत्री के मसले पर आलाकमान निर्णय लेगा। इसका फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।
राय ने कहा कि आदिवासी होना मुख्यमंत्री पद की योग्यता नहीं है। फिलहाल मेरा ध्यान चुनाव जीतने पर था। मुकाबला कड़ा था और उसमें हमें विजय मिली है। मुख्यमंत्री के बारे में कुछ सोचा नहीं है। इस बारे में आलाकमान का निर्णय सर्वमान्य होगा। इस चुनाव में यह भ्रम टूट गया कि किसी एक समुदाय के वोट नहीं देने से भाजपा हार जाएगी।
Updated : 23 Dec 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire