इंडोनेशिया में भूस्खलन में 20 की मौत, 88 लापता

जेमब्लुंग | इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप में भूस्खलन के चलते 20 लोगों की मौत हो गई है तथा 88 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचावकर्मी 80 से अधिक लापता ग्रामीणों की खोज में जुटे हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रवक्ता ने बताया, रविवार तक, 20 लोग मारे गए हैं और 88 लोग अभी भी लापता हैं।
उन्होंने बताया कि 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें 11 गंभीर रूप से घायल हैं। 577 लोगों को अस्थायी आवासों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आज भारी मशीनों की मदद से जिंदा बचे लोगों को मलबे से निकालने का काम किया जाएगा।

Next Story