आज का युवा मोर्चा कल की भारतीय जनता पार्टी है: सत्येन्द्र भूषण

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आज युवा मोर्चा की भोपाल संभाग की सदस्यता महाअभियान की बैठक संपन्न हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक विश्वास सारंग ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के समक्ष मार्च तक एक अहम कार्य सदस्यता महाअभियान के लक्ष्य की पूर्ति करना है। युवा मोर्चा पार्टी के अन्य कार्यक्रमों के साथ साथ सदस्यता महाअभियान के लक्ष्य के लिए प्राणपण से जुटेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश इकाई को 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। आमतौर पर कार्यकर्ता ही पार्टी का सदस्य बनता था परंतु वर्तमान परिवेश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर अरुणाचल तक देश की जनता जर्नादन पार्टी की रीति नीति से प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय नेतृत्व ने जनता की नब्ज को पहचान कर अधिक से अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुडे इसके लिए देश की जनता जर्नादन से आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि इस समय चहुँ दिशओं में पार्टी की लहर बनी हुई है। यह भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम युग है और आने वाले समय इससे भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली है कि भारतीय जनता पार्टी की बनी बनाई इमारत हमें प्राप्त हुई है। नेतृत्व के प्रति श्रद्धा रखने वाले कार्यकर्ता हमारे साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चमत्कारी नेतृत्व को जनता हाथों हाथ ले रही है। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेता बनने की प्रारंभिक पाठशाला युवा मोर्चा ही है। उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नाम लेते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कई युवा नेता पार्टी को सौंपे है। जिनके नेतृत्व में आज की भारतीय जनता पार्टी परिलक्षित होती है। राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए युवा मोर्चा से बड़ा प्लेटफार्म वर्तमान में कोई नहीं है। उन्होंने सदस्यता महाअभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हमें माइक्रो प्लानिंग की जरूरत है। वार्डए मोहल्ले, कालोनी, कार्यक्षेत्र में पहुचकर अधिक से अधिक युवा सदस्य भारतीय जनता पार्टी के साथ जोडने है। उन्होंने सदस्यता महाअभियान के पीछे के भाव को बताते हुए कहा कि इस समय देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर बनी हुई है और हर कोई भारतीय जनता पार्टी से जुडने के लिए आतुर है। हमें इस माहौल को अपने पक्ष में बनाते हुए मेहनतए लगन और सकारात्मकता के भाव से पार्टी के लक्ष्य की पूर्ति करने में अपना योगदान देना है। श्री विश्वास सारंग ने युवा मोर्चा के द्वारा किए जा रहे सदस्यता महाअभियान के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर से 12 जनवरी तक युवा मोर्चा सदस्यता अभियान के लिए बूथ स्तर तक जाकर सदस्य बनायेगा। 12 दिसंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता महाअभियान के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 13 से 20 दिसंबर तक युवा मोर्चा समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के बाहर सदस्यता महाअभियान के कार्यक्रम आयोजित करेगा।
प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, रीति नीति बताते हुए कहा कि आज का युवा मोर्चा ही कल की भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा समय पार्टी को देते हुए लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए आव्हान किया और साथ ही स्वयं लक्ष्य तय करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोग स्वयं भारतीय जनता पार्टी से जुडऩा चाहते है। श्री सिंह ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते हुए युवा मोर्चा को प्रत्येक मतदान केन्द्र तक खडा किया था। प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तोमर, नंदकुमारसिंह चौहान जैसे कर्मठ नेतृत्व ने प्रदेश में युवा मोर्चा को घर घर तक पहंचाया है।