जन्मदिन पर झील की सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान में शमिल हुये कमल हासन
मुंबई | अभिनेता से निर्माता बने कमल हासन ने अपनी जिंदगी के 60 वें पायदान में कदम रखा। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनते हुए हासन ने आज चेन्नई में ‘मदाबकम’ झील की सफाई का शुभारंभ कर नौ लाख लोगों को ‘राष्ट्र निर्माण पहल’ में भागीदारी करने का न्यौता दिया।
उन्होंने आज सुबह झील की सफाई करते हुए सभी लोगों को प्रधानमंत्री के स्वचछता अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा आप सभी लोग स्वचछता अभियान का हिस्सा बनकर अपने आस-पास को साफ और सुंदर बनाए।
प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए स्वचछता अभियान के आमंत्रण को स्वीकारते हुए कहा कि मैं यह काम किसी राजनीतिक दर्शन के लिए नहीं कर रहा हूं।
गौर हो कि सात नवंबर 1954 को तमिलनाडु में जन्मे कमल हासन ने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। 1959 में निर्देशक ए.भीम सिंह के निर्देशन में बनी 'कलत्तुर कन्नम्मा' में बाल कलाकार के रूप में दमदार अभिनय से मास्टर कमल ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था, बल्कि वह सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए थे। हासन को भारत सरकार ने पद्मश्री (1990) और पद्म भूषण (2014) सम्मान से भी विभूषित किया है।