अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने सौंपे बायोडाटा

इन्दरगढ़ । नगर पंचायत इन्दरगढ़ से अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की ओर से अब तक सात प्रत्याशियों ने दावेदारी जताई एवं पार्टी से टिकिट प्राप्त करने हेतु मण्डल कार्यालय में अपने बायोडाटा प्रस्तुत किए। जबकि 15 वार्डाे से पार्षद पद के लिए अब तक 50 से अधिक आवेदन मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत खरे को प्राप्त हो चुके है। समय गुजरने के साथ अब टिकिट चाहने वाले उम्मीदवारों की सक्रियता भी खासी बढ़ गई है। और अब यह प्रत्याशी न केवल टिकिट प्राप्त करने की जोड़ तोड़ में जुट गए है वहंी उन्होंने जनसम्पर्क भी प्रारंभ कर दिया।
कुछ दावेदार अपना टिकिट पक्का मानकर चल रहे है तो कुछ असमंजस में है वहंी मण्डल अध्यक्ष श्री खरे ने बताया कि गाइडलाईन और प्रत्याशी की छवि तथा पार्टी के लिए किए गए कार्याे के आधार पर टिकिट दिएं जाएंगे। वहीं अनुसूचित जाति पुरूष के लिए सीट आरक्षित होने के कारण सबसे बेहतर विकल्प तलाशना है जबकि भाजपा को इस बार अपने जीत की संभावनायें प्रबल नजर आ रही है क्योंकि कांग्रेसी अध्यक्ष और परिषद में भी पर्याप्त समर्थन प्राप्त होने के बावजूद नगर पंचायत, पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री सुघर सिंह मयंक के देहांत के बाद बस शून्य में तांकती रहंी। जिससे नगर में विकास अपेक्षाकृत गति से नहीं हुआ और नगर परिषद का आपसी झगडा भी सड़कों पर आ गया।
भाजपा से इन्होंने जताई दावेदारी
रजनी देसाई - 1997 से भीमराव अम्बेडकर समिति में सक्रिय रहने के बाद भाजपा साधारण सदस्य रहने के रूप में दो वर्ष तथा विगत 6 वर्षों से भाजपा की सक्रिय सदस्य बर्तमान में भाजपा मण्डल मंत्री का दायित्व, जातिगत वोटो पर अच्छी पकड़,
हरचरण जाटव - शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद तभी से भाजपा की राजनीति में सक्रिय, पूर्व सांसद अशोक अर्गल के प्रतिनिधि रहे। आप मिलनसार तथा सरल स्वभाव के व्यक्ति है।
मोहन सिंह जाटव - 1995 से भाजपा के सदस्य, कृषि साख सहकारी समिति इन्दरगढ़ मण्डल संचालक सदस्य, 2007 में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए, 2005 में पत्नि कस्तूरी देवी को चुनाव में जिताया। मण्डल में मंत्री रहे।
चरनदास कोरी - युवा प्रत्याशी, भाजपा के सक्रिय सदस्य, जातिगत वोटों का अच्छा समर्थन, 2004 में पिता दयाराम कोरी ने नपा अध्यक्ष का निर्दलीय चुनाव लड़ा, तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व में भाजपा समर्पित उम्मीदवार, मीरा कोरी चुनाव जीत चुकी है।
रामदास कोरी - भाजपा के पुराने कार्यकर्ता पूर्व में सेंवढ़ा मण्डी अध्यक्ष रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से बगाबत कर चुनाव लड़े और पराजित हुए। मण्डी सदस्य चुनाव भी हारे, बार-बार चुनाव लडऩे से जनाधार घटा।
कमलेश खटीक - भाजपा के युवा प्रत्याशी है। भाजपा में युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण पद भी रहा है। वर्तमान में युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष है सभी से सीधी पहचान तथा युवा नेता।
नरेश परिहार - युवा नेता, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, अजा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रहे। आम जनता से सीधा संवाद नहीं।
राकेश खटीक -भाजपा के सक्रिय युवा प्रत्याशी, 2009 से अभी तक अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है। पार्टी में प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता, वार्ड 11 से 15 तक नगर संयोजक, खटीक समाज के भी जिला उपाध्यक्ष है। सीधी पहचान तथा पार्टी में सक्रियता के लिए जाने जाते है। सेंवढ़ा विधायक के करीबी
