प्रधानमंत्री ने चाइना ओपन सुपर सीरीज जीतने पर साइना और श्रीकांत को दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और के श्रीकांत दोनो को चाइना ओपन सुपर सीरीज में उनकी खिताबी जीत पर बधाई दी।
साइना ने कल जापान की अकाने यामागुची को हराकर महिला एकल जबकि श्रीकांत ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दो बार के आलंपिक चैंपियन चीन के लिन डैन को हराकर पुरूष एकल का खिताब जीता। मोदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय बैडमिंटन के लिए एक शानदार दिन। चाइना ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के लिए साइना नेहवाल और के श्रीकांत को बधाई।’’

Next Story