बागडे महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

बागडे महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित
X

मुंबई | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और औरंगाबाद जिले के फुलांबरी (महाराष्ट्र) से विधायक हरिभाउ के. बागडे निर्विरोध महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। कार्यवाहक अध्यक्ष जे. पी. गावित ने सदन के तीन दिवसीय विशेष सत्र के आरंभ में बागडे को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मंगलवार को हुई बातचीत के बाद शिव सेना के विजय आवटी और कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को अध्यक्ष पद से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लिया, जिसके बाद बागडे निर्विरोध महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही भाजपा की अल्पमत सरकार ने अपनी पहली महत्वपूर्ण विधायी जीत दर्ज की।

Next Story