शिलांग | मेघालय में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 59 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोग अभी भी लापता हैं। मेघालय के कम से कम 1,172 गांवों में आई बाढ़ में दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 30,000 से ज्यादा विस्थापित लोग 108 राहत शिविरों में रह रहे हैं।
मुख्य सचिव पी.बी.बो वरज्री ने बताया, "ईस्ट खासी हिल्स जिले से एक और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की आधिकारिक संख्या 59 तक पहुंच गई है। तीन लोग अभी भी लापता हैं, खोज जारी है।"
उन्होंने बताया, "गारो हिल्स के बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्थिति काफी सुधरी है। बाढ़ का पानी कम हुआ है और जिले के अधिकारी नुकसान के सही कारण का आकलन कर रहे हैं।"
वरज्री ने बताया कि अधिकतर विस्थापित लोग अभी भी राहत शिविरों में हैं। उन्होंने बताया कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है। मेघालय में 24 सितंबर को आई बाढ़ लगभग एक सप्ताह तक जारी रही थी। बाढ़ गारो हिल्स में बादल फटने के कारण आई थी।
मुख्यमंत्री मुकुल सांगमा ने कहा था, "यह गारो हिल्स में आई सबसे बुरी बाढ़ थी। हमने सिर्फ अनमोल जिंदगियां ही नहीं खोई हैं, बाढ़ से बहुत अधिक नुकसान भी हुआ है।"
उन्होंने कहा था, "हमें अब बहुत कुछ करने की जरूरत है। बाढ़ के कारण हम अपने विकास कार्य में 10 साल पीछे आ गए हैं।"केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय सरकार को अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
Latest News
- अमित शाह ने अरुणाचल को दी सौगात, कहा- पूर्वोत्तर का आठ साल में जो विकास हुआ, वह 50 साल में नहीं हुआ
- हवाई सेवाओं के विस्तार से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में मिलेगी मददः सिंधिया
- ग्वालियर में खुलेगा निजी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने किया देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस का भूमिपूजन
- सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, 5 हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
- गणपति स्वामी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री, कहा - योग और युवा भारत की पहचान
- मप्र में पेट्रोल 10 रुपये सस्ता, डीजल के दाम भी करीब 8 रुपये हुए कम
- काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत का ऐलान, ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए करेंगे दावा
- प्रधानमंत्री ने थॉमस और उबर कप के भारतीय बैडमिंटन दल से की मुलाकात
- सपा की फूट आई सामने, अखिलेश ने बुलाई विधानमंडल की बैठक, आजम खान ने बनाई दूरी
- हवाई सेवा में लगा एक ओर पंख, शुरू होंगी जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर के बीच हवाई सेवाएं

मेघालय में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 59 हुई
Updated : 2014-10-07T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire