Home > Archived > भारत पाक को जवाब देने में सक्षम: जेटली

भारत पाक को जवाब देने में सक्षम: जेटली

भारत पाक को जवाब देने में सक्षम: जेटली
X

नई दिल्ली। अस्पताल से निकलते ही रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं ‘पूरी तरह’ से तैयार है और सीमापार से ऐसे प्रत्येक उकसावे का जवाब दे रही हैं। जेटली ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि जिस तरह का माहौल वह दोनों देशों के बीच पैदा कर रहा है, उससे दोनों देश के संबंध कभी सामान्य नहीं बन सकते। संघषर्विराम के लगातार उल्लंघन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा संघषर्विराम के लागातार उल्लंघन होने के कारण कई निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है।
जेटली ने कहा पाकिस्तान को समझना चाहिए कि दोनों देशों के बीच वह जिस तरह का माहौल पैदा कर रहा है, उससे संबंधों को सामान्य बनाने में निश्चित तौर पर कोई मदद नहीं मिलने नहीं जा रही है।

Updated : 6 Oct 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top