बाढ़ के चलते 202 गांवों के 37 लाख लोगों का जीवन प्रभावित

गुवाहाटी। हाल के दिनों में असम में आई बाढ़ के चलते असम के 202 गांवों के 3.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यह आंकड़ा असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (एएसडीएमए) ने जारी किया है। बाढ़ प्रभावित 202 गांव मुख्य रूप से ग्वालपाड़ा, कामरूप (ग्रामीण) और धेमाजी जिला शामिल है। ग्वालपाड़ा जिला में अकेले 3.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
एएसडीएमए ने प्रभावितों के लिए 17 रिलिफ कैंप व सेल्टर होम बनाए हैं, जहां पर छह हजार लोग पनाह लिए हुए हैं। पूरे राज्य में 40 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ गए। जिसमें अकेले ग्वालपाड़ा में 37 हजार हेक्टेयर शामिल हैं। लगभग 83 हजार इलाके के परिवारों की आजीविका केवल कृषि है।
बाढ़ के दौरान पूरे राज्य में कुल 44 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। जिसमें सिर्फ ग्वालापड़ा जिले में 20 जबकि कामरूप (ग्रामीण) जिला में 16, कामरूप (मेट्रो) में छह तथा मोरीगांव और धुबड़ी जिला में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसी कड़ी में ग्वालपाड़ा जिला में बाढ़ के चलते कुल 81,582 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर रोड, पुल, सरकारी संसाधन जैसे स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और कार्यालयों को क्षति पहुंची है।

Next Story