पुडुचेरी में अन्नाद्रमुक के 12 घंटे के बंद से जनजीवन प्रभावित

पुडुचेरी | आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता को अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के खिलाफ अन्नाद्रमुक द्वारा आज पुडुचेरी में आहूत 12 घंटे के बंद से जनजीवन प्रभावित रहा।
पुलिस के अनुसार, इस केंद्र शासित प्रदेश में बसें नहीं चलीं, दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप तथा सिनेमा घर बंद रहे। पुडुचेरी के अलावा केंद्र शासित प्रदेश के तीन अन्य क्षेत्रों- कराईकल, माहे और यणम में भी बंद रहा। उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी और उसके आसपास के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक इस केंद्र शासित प्रदेश के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना की खबर नहीं है।


Next Story