Home > Archived > पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 3 घायल

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 3 घायल

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 3 घायल
X

जम्मू। पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार को जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से मोर्टार दागा। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी रेंजर्स ने मध्यरात्रि को आर एस पुरा सेक्टर से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से मोर्टार दागा। अधिकारी ने बताया, उन्होंने 20 मोर्टार दागा, जिससे अर्निया उप सेक्टर में तीन लोग घायल हो गए और देवीगढ गांव में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। पाकिस्तान महीने की शुरूआत से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के सब्जियां सेक्टर में शुक्रवार को गोलीबारी की थी, जिसमें एक लडकी की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। रेंजर्स ने शुक्रवार को जम्मू के अर्निया उप सेक्टर में भी अंधाधुंध गोलीबारी जारी रखी थी, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू, सांबा और कठुआ जिले में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। इधर, प्रशासन ने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे गांवों में आवागमन के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Updated : 4 Oct 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top