पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू । जम्मू व कश्मीर में भारी बारिश, बाढ व भूस्खलन से हुई भारी तबाही के बाद अब पाकिस्तानी सेना ने दोबारा अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। लोग वैसे भी इस तबाही से अभी तक उभर नहीं पाए हैं और उपर से सीमावर्ती इलाकों में यह फाइरिंग,मगर जैसे हमारे जवानों ने इस बाढ से लोगों को निकाल कर बहादुरी तथा जाबांजी का काम किया है वैसे ही वह अपनी सरहदों की रक्षा में कोई कोताही नहीं बरतते तथा अपने काम को अंजाम तक पहुंचा कर ही वापिस आतें हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने करीब एक माह की शांति के बाद बुधवार देर रात फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तीन सब सेक्टर में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इस पर भारतीय बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के आज जम्मू में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। किस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंडी और सब्जियान सब सेक्टर में भारी गोलीबारी की और 81 एमएम के मोर्टार बम दागे। पाक सैनिकों ने कश्मीर घाटी में एक अग्रिम इलाके में भी गोलीबारी की।
पाकिस्तान सैनिकों द्वारा गोलीबारी की गई तथा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। मोर्टार दागे जाने के अलावा हल्के हथियारों तथा आटोमैटिक हथियारों से भी गोलीबारी किए जाने की रिपोर्ट है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सैनिकों द्वारा लगातार गोलिबारी किए जाने के उपरांत भारतीय सैनिकों ने भी उचित जवाब दिया। ज्ञात हो कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन एक महीने और चार दिन बाद हुआ है।

Next Story