रंगाई-पुताई कार्य ने पकड़ी गति
दतिया । पांच दिवसीय महापर्व दीपावली 23 अक्टूबर को है, जिसके लिए अंचल में लोग तैयारियों में जुट गए हंै। इस क्रम में नगर एवं ग्रामीण अंचलों में लोगों द्वारा घरों एवं प्रतिष्ठानों की रंगाई पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। दीपावली महापर्व की शुरुआत धनतेरस 21 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। जो कि 25 अक्टूबर भाईदूज तक जारी रहेगा। अब जबकि दीपावली महापर्व में 4 दिन शेष हंै। ऐसे में घरों एवं प्रतिष्ठानों की रंगाई पुताई तथा साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की साफ सफाई में लग गए हैं।
उधर घरों में भी रंग रोगन का कार्य जोरों पर है। जहां अधिकतर लोग पुताई कारीगरों से अपने घरों की रंगाई करवा रहे हैं। वहीं कई लोग बढ़ती महंगाई एवं पुताई कारीगरों द्वारा मांगे जा रहे ओने पौने दामों के चलते स्वयं ही घरों को चमकाने में लगे हुए हैं।
इनका कहना है
धीरे धीरे बाजार में दीपपर्व की रौनक बिखरना शुरू हो गई है। जो कि आने वाले दो तीन दिनों में लगातार बढ़ती जाएगी।
महेश झण्डा गुरू, व्यवसायी
पुताई कारीगरों द्वारा एक कमरे में रंग रोगन करने के 300 से 400 रू मांगे जा रहे हैं। ऐसे में स्वयं के द्वारा घर की रंगाई पुताई कर ली जाए तो बेहतर है।
बृजेन्द्र सिंह परमार, समाजसेवी