जनलोकपाल विधेयक सरकार की प्राथमिकता : नजीब जंग
X
X
नई दिल्ली | दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने कहा कि जनलोकपाल विधेयक आम आदमी पार्टी सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके वादे को पूरा किए जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा किए गए सभी वादे को पूरा करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा,"जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है।"
जंग ने कहा कि जनलोकपाल विधेयक सरकार और जनता के बीच के अंतर को पाटने की दिशा में एक प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर में और सरकारी स्कूल खुलने चाहिए और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उप राज्यपाल ने कहा,"यह कहा जाता है कि आधी आबादी सार्वजनिक स्थानों पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती।" केजरीवाल ने 28 दिसंबर को शपथ ग्रहण किया है।
Updated : 6 Jan 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire