बाबा रामदेव ने साधा कांग्रेस पर निशाना

नई दिल्ली | योग गुरू बाबा रामदेव ने आज भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा, मोदी को मुद्दों पर समर्थन देंगे। अगर वे कालेधन पर नीति बनाएंगे तो उनका समर्थन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा, मोदी पर हमारा विश्वास बरकरार है।
सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए रामदेव ने आज कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि देश को आज भी आर्थिक आजादी नहीं मिली है। रामदेव ने कांग्रेस की आर्थिक नीतियों पर हमला करते हुए कहा, देश में आर्थिक तानाशाही कायम है, 20 रूपए का पेट्रोल 250 रुपए में मिल रहा है। 250 रुपए का सिलेंडर 1200 रुपए में मिल रहा है।
रामदेव ने कहा कि कांग्रेस की आर्थिक नीतियों ने जनाजा निकाल दिया। देश के सबसे विनाशकारी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने कहा, देश में सारे टैक्स खत्म होने चाहिए। पूरे देश में सिंगल टैक्स व्यवस्था लागू होना चाहिए। बड़ी करेंसी वापस लेने की जरूरत है।