Home > Archived > जैक्सन बर्ड दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए फिट

जैक्सन बर्ड दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए फिट

जैक्सन बर्ड दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए फिट
X

सिडनी | क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड को दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट श्रृंखला हेतु टीम में शामिल होने की अनुमति दे दी है। सीए के मुताबिक बर्ड अब पीठ की तकलीफ से उबर चुके हैं। बर्ड शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे। उनके साथ हरफनमौला खिलाड़ी मोएसिस हेनरिक्स भी दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।
27 साल के बर्ड को बिग बैश लीग में खेलते हुए चोट लगी थी। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था और इस सप्ताह चिकित्सकों ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी। आस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा चार दिवसीय अभ्यास मैच से शुरू होगा और फिर 12 फरवरी से सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।


Updated : 30 Jan 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top