Home > Archived > फरहान और दीपिका के नाम फिल्मफेयर पुरस्कार

फरहान और दीपिका के नाम फिल्मफेयर पुरस्कार

फरहान और दीपिका के नाम फिल्मफेयर पुरस्कार
X

मुंबई। सिने जगत के प्रसिद्ध पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर पुरस्कार कल दिए गए। मुंबई के यशराज स्टुडियो में 59 वां फिल्मफेयर समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और ‘भाग मिल्खा भाग’ के अभिनेता फरहान अख्तर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। बीते साल 2013 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग ’ रही। इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को सर्वेश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। फिल्म ‘लंचबॉक्स' में अपने दमदार अभिनय के लिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और रामलीला में शानदार अभिनय के लिए सुप्रिया पाठक कपूर ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब हासिल किया। पुरस्कार समारोह में निर्माता -निर्देशक करण जौहर ने पिछले साल मनोरंजन की दुनिया को अलविदा कहने वाले फिल्मी सितारों को श्रद्वांजलि अर्पित की। इस समारोह की मेजबानी रणबीर कपूर और अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने की।
अन्य फिल्मफेयर विजेताओं की सूची इस प्रकार है :—
तनुजा : लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
अरिजीत सिंह : सर्वश्रेष्ठ पार्श्रवगायक पुरूष
मोनाली ठाकुर : सर्वश्रेष्ठ पार्श्रवगायक महिला


Updated : 25 Jan 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top