उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, यातायात प्रभावित

X
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में एक बार फिर घने कोहरा लौट आया है। राजधानी सहित पूरे एनसीआर में आज घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिसके चलते वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। यही नहीं कोहरे के कारण ट्रेनों और उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा। बुधवार सुबह 9 बजे राजधानी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है। इस संबंध में मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश की भी आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने बताया कि मौजूदा समय में मौसम में काफी नमी है और हवाएं भी नहीं चल रही हैं, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक कोहरा रहेगा। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर ये 600 मीटर तक रहेगी।
Next Story