Home > Archived > दिल्ली में अब नहीं लगेगा जनता दरबार: केजरीवाल

दिल्ली में अब नहीं लगेगा जनता दरबार: केजरीवाल

दिल्ली में अब नहीं लगेगा जनता दरबार: केजरीवाल
X

नई दिल्ली। राजधानी के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पूरे सप्ताह जनता दरबार नहीं लगाने की घोषणा की। उन्होंनें कहा कि अब सरकार के मंत्री सप्ताह में केवल एक बार ही जनता से मिलेंगे। गौर हो कि गत शनिवार को जनता दरबार में भारी भीड़ के पहुंचने से अव्यवस्था फैल गई थी।
केजरीवाल ने कहा कि जनता दरबार में जनता को शिकायत लेकर आने की जरूरत नहीं है। वे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। जो लोग ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराने में असमर्थ है उनके लिए कॉल सेंटर बनाई जाएगी। साथ ही केजरीवाल की सुरक्षा पर आईबी अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को जनता दरबार में अफरा तफरी मच गयी थी जिसके बाद केजरीवाल को जनता दरबार बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। केजरीवाल ने पहले जनता से सातों दिन जनता दरबार का वादा किया था।


Updated : 13 Jan 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top