Home > Archived > धीमी ओवर गति के लिए रोहित शर्मा पर जुर्माना

धीमी ओवर गति के लिए रोहित शर्मा पर जुर्माना

धीमी ओवर गति के लिए रोहित शर्मा पर जुर्माना
X

जयपुर | मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर चैम्पियन्स लीग टी20 में राजस्थान रायल्स के खिलाफ मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए 1500 डालर का जुर्माना लगाया गया है जबकि टीम के उनके प्रत्येक साथी पर 750 डॉलर का जुर्माना लगा। चैम्पियन्स लीग के आयोजकों ने एक बयान में कहा, ‘कल रात चैम्पियन्स लीग मैच में जयपुर में राजस्थान रायल्स के खिलाफ टीम की धीमी ओवर गति के लिए मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है।’कल रात हुए मैच में मुंबई इंडियन्स की टीम निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंक पाई थी। बयान के अनुसार, ‘उन्होंने ओवर गति अपराध से जुड़ी चैम्पियन्स लीग आचार संहिता का मौजूदा सत्र में पहली बार उल्लंघन किया है इसलिए शर्मा पर 1500 डॉलर जबकि टीम के प्रत्येक सदस्य पर 750 डॉलर का जुर्माना लगाया जाता है।’मुंबई को कल यहां रायल्स के हाथों सात विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।




Updated : 22 Sep 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top