दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के चारों अभियुक्त दोषी करार
X
नई दिल्ली | दिल्ली की एक अदालत ने 16 दिसंबर, 2012 को हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना ने इस मामले में चारों को दोषी पाया। इन सभी को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया। ये चारों लगभग नौ महीने पहले चलती बस में फीजियोथेरेपी की 23 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में अभियुक्त बनाए गए थे। इस घटना के बाद देशभर में व्यापक प्रदर्शन हुए थे और लोगों के दबाव के बीच केंद्र सरकार को दुष्कर्म के खिलाफ कठोर कानून बनाना पड़ा था। मामले के एक अन्य आरोपी राम सिंह को दिल्ली की तिहाड़ जेल में मृत पाया गया था। इधर, मामले के छठे और एकमात्र नाबालिग अभियुक्त को 31 अगस्त को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने तीन साल तक सुधारगृह में रखे जाने का फैसला सुनाया था।